PM मोदी ने राज्यसभा में की Manmohan Singh की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी सांसदों के विदाई समारोह में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की तारीफ की. गौरतलब है कि इस साल 56 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी शामिल है. गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की विदाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भावुक हो गए. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वो व्हील चेयर पर रहते हुए कई मौकों पर वोटिंग करने आए.खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें.
