कौन हैं गिटार बजाती घूंघट वाली बहू? जिसका वीडियो हुआ वायरलकौन हैं गिटार बजाती घूंघट वाली बहू? जिसका वीडियो हुआ वायरल

कौन हैं गिटार बजाती घूंघट वाली बहू? जिसका वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट में सजी एक नई-नवेली दुल्हन गिटार बजाते हुए नजर आती है. इस अनोखे अंदाज़ ने लोगों का दिल जीत लिया है.

वायरल वीडियो में नजर आने वाली बहू का नाम तान्या है. वह सहारनपुर के मुन्नालाल कॉलेज में प्रोफेसर हैं. तान्या की हाल ही में शादी गाजियाबाद के मोहम्मद कदीम गांव के रहने वाले और वर्तमान में सहारनपुर में एसडीओ पद पर तैनात आदित्य गौतम से हुई है.

तान्या के गिटार प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर न केवल लाखों व्यूज़ बटोरे हैं, बल्कि उन्हें लोगों की खूब सराहना भी मिल रही है. पारंपरिक घूंघट और वेस्टर्न म्यूजिक का ये दिलचस्प मेल दर्शकों को बेहद पसंद आया है.

वीडियो के वायरल होने के बाद तान्या का यह अंदाज़ नई बहुओं की सोच और आधुनिकता की ओर बढ़ते कदमों की मिसाल बनकर सामने आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *